जैन संस्कार विधि द्वारा जनवरी माह का सामूहिक जन्मोत्सव-तेयुप चलथान
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तारीख 31 Jan. 2022 सोमवार रात्रि 9.30 बजे तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से तेरापंथ भवन चलथान में परिपूर्ण किया गया। इस कार्यक्रम में श्री नैतिक बडोला ,बिपिन पितलिया ,दीपक खाब्या ,ज्ञान दुगड़ ,वंदन दुगड़ ,राकेश दक ,विवेक दक सहित कुल 7 सदस्यो का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। संस्कार के रूप में तेयुप चलथान उपाध्यक्ष राकेश दक एवं संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल, सहप्रभारी निर्मल दक उपस्थित रहे। नवकार मन्त्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत के साथ मंगलभावना यंत्र की स्थापना की गई । स्वास्तिक बनाकर हाथ में मोली बान्धकर जैन विधि द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव विधिवत रूप से मनाया गया । तेरापंथ सभा सदस्य श्री भरत दक ने शुभकामना प्रेषित करते हुवे कहा की गुरुदेव तुलसी का अवदान जैन संस्कार विधि और उसी अवदान को जन जन तक पहुंचाने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा जैन संस्कार विधि से सामूहिक जन्मोत्सव का आयाम सभी परिषद को दिया है । और तेयूप चलथान द्वारा भी प्रतिमाह सामूहिक जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है । इस सामूहिक जन्मोत्सव में पधारे 7 महानुभाओ के प्रति मंगलकामना प्रेषित की । शुभकामना के स्वर में तेयूप चलथान कार्यकारिणी सदस्य मुकेश बडोला ,परामर्शक राजेश सिंघवी ,सहमंत्री बिपिन पितलिया,कोषाध्यक्ष अनिल दक,कार्यकारिणी सदस्य मुकेश बडोला ,भाविक बाबेल ,निर्मल दक सभी ने शुभकामना प्रेषित की । कार्यक्रम का सफल संचालन तेयूप उपाध्यक्ष राकेश दक ने किया । संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल ने सभी साथियों का मुंह मीठा करवाया। भाविक बाबेल ने संस्कार टीम की ओर से सभी के प्रति मंगलकामना प्रेषित की । तेयूप चलथान उपाध्यक्ष राकेश दक ने आभार ज्ञापन किया । आज के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक ने की।