नसीराबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, एक आवारा कुत्ते ने काटा महिला को , शिकायत पर छावनी परिषद की लापरवाही आई सामने
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद में आवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। गली गली में आवारा व घायल जख्मी कुत्ते घूम रहे हैं। जिससे बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को इन आवारा कुत्तों से डर कर घर से निकलना पड रहा है। वहीं नगरवासियों ने बताया कि इन आवारा कुत्तों को पकड़ने हेतू छावनी परिषद को कई बार शिकायत करी लेकिन छावनी परिषद मूक दर्शक बनी बैठी है , और किसी हादशे का इन्तजार कर रही है।
वहीं गुरुवार को मोची बाजार में एक महिला को आवारा कुत्ते ने पैर में काट दांत गडा दिए। जिसे मोहल्ले वासियों ने चिकित्सालय पहुंचाया। वार्ड प्रार्षद महेन्द्र डाबी ने छावनी परिषद से शीघ्र कार्रवाई करते हुए शहर में चारों ओर फैले आवारा कुत्तों को पकड़कर दूर जंगल में छुड़ाने की मांग की है ।