तेरस निमित भिक्षु भक्ति संध्या – तेयुप चलथान
तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा तारीख 01 जनवरी 2022 रात्रि 9.00 बजे तेरस निमित भिक्षु भक्ति संध्या के कार्यक्रम का आयोजन श्री कैलाशचंद्र , हिरल कुमार, प्रिंसकुमार डांगी के निवास स्थान पर किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात भिक्षु भक्तों ने “ओम भिक्षु नमो नम: जय भिक्षु नमो नम: स्वामी भिक्षु नमो नम: गुरुवर भिक्षु नमो नम:” के सामूहिक जाप से की । सभा मंत्री सुरेशचंद्र पितलिया ने भिक्षु भक्ति संध्या में पधारे सभी श्रावक श्राविकाओं नव वर्ष में मंगल प्रवेश निमित शाब्दिक स्वागत किया। तेयुप चलथान द्वारा महीने की दोनों तेरस पर घर घर जाकर भक्ति संध्या का आयोजन किया जाता है। तेयूप अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने सभी भिक्षु भक्तों की सराहना करते हुवे उन्हें नव वर्ष के प्रति शुभकामना प्रेषित की । भक्ति संध्या के कार्यक्रम को तेरापंथ युवक परिषद चलथान के फेसबुक पेज पर भी लाइव किया गया। भक्ति संध्या कार्यक्रम के संयोजक संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक द्वारा भक्ति संध्या की रूपरेखा पहले से तैयार कर दी जाती है। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री सोहनलाल बाबेल, सभा मंत्री श्री सुरेशचंद्र पितलिया, श्री जयंतीलाल नौलखा ,श्री अशोक नौलखा ,श्री विनोद कोठारी समेत तेयूप चलथान के अनेक सदस्य एवम महिलामंडल की बहेनो के साथ तकरीबन 45 भिक्षु भक्तो की उपस्थिति रही । भक्ति संध्या में बाली खाब्या ,श्री सुरेशचंद्र पितलिया , मीना नौलखा ,रंजूला सिंघवी, दीपक खाब्या ,बिपिन पितलिया, कन्यमंडल ने भी प्रस्तुति दी । तेयुप मंत्री दीपक खाब्या ने तेयूप चलथान की ओर से आभार ज्ञापन किया । परिवार की ओर से आभार ज्ञापन श्री कैलाश डांगी ने किया ।इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक द्वारा की गई।