देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय में दसवां योग दिवस मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम )विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राजस्थान सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित दसवां योग दिवस मनाया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन किए गए। महात्मा गांधी अंग्रेजी विधालय में प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया और बताया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत अभियान पर विशेष रूप से कार्य किया है । योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्रदान की। और बताया कि प्रतिदिन हम सब को योग करना चाहिए।इस अवसर पर अनिल जैन,सुल्तान खोकर ,केशर सिंह,सुशील कपूर, गायत्री सोनी, चेतना शर्मा ,आशीष दाधीच, राम सिंह,मोहन प्रजापत के साथ ही अभिभावक गण एवं ग्राम देरांठू के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित थे।
वही माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान श्री मति संगीता तिवारी के सानिध्य में योग दिवस मनाया गया। जिसमें सभी स्टाफ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाये व सहयोगिनियों ने भाग लिया ।