तेजाजी महाराज के मेले भरे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले मे सोमवार को तेजाजी महाराज के जगह जगह मेले भरे । नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा तेजाजी धाम ,बासक बाबा तेजाजी धाम कोटा रोड वह दिलवाडा मे तेजाजी महाराज के मेले बडी धूमधाम से भरे । मेले मे ग्रामीण गाजे बाजे व डीजे पर नाचते हुए झण्डे लेकर आये । मेले मे झण्डे लेकर आने वालो को मेला समिति की ओर से मिठाई वितरित की गई । मेले मे लगे झुलो , चक्करियो के साथ ग्रामीण महिला पुरुषों ने मेले मे लगी दुकानों से मिठाई ,चाट ,पकोडी खाकर आनंद उठाया वही महिलाओं ने मेले मे लगी मणिहारी की दुकानों से जमकर खरीददारी की । मेलो मे दिन भर झण्डे आते रहे । मेलो मे विधायक रामस्वरूप लाम्बा , पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर ,पंचायत समिति श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर ने भी तेजाजी धामो पर जाकर तेजाजी महाराज के धोक लगा देश ,राज्य मे सुख शांति व खुशहाली की कामना तेजाजी महाराज से करी ।