तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न

तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ पर आगामी 22 मार्च से 31 मार्च तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। धाम पर आयोजित होने वाले नवरात्रा महोत्सव को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व अंशुल आमेरिया उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई । जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओम प्रकाश सेन द्वारा चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव की व्यवस्थाओ से संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी को दिया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए उपखण्ड़ अधिकारी ने बैठक में उपस्थित संबंधित सभी विभागो के अधिकारियो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को मेले से पूर्व करने हेतू निर्देश दिये गये । बैठक में विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी ,पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था एवं पुलिस जाप्ते को लेकर विशेष चर्चा की गई। मेले मे पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया । जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो । चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान तहसीलदार नसीराबाद को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया । प्रवक्ता सेन ने बताया कि बैठक में अंशुल आमेरिया उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, राकेश किराड़ नायब तहसीलदार,ड़ॉ अकरम,ड़ॉ अपूर्वा भारद्वाज,भगवती मीणा कनिष्ठ अभियन्ता,भौम सिंह चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, ठा़ विजय सिहं गौड, ठा. प्रेम सिंह गौड़, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका, महेश चोहान, भवानी शंकर ग्राम विकास अधिकारी, दिलीप राठी सरपंच श्रीनगर, मानसिंह नान्दला सरपंच, पूजा बालोटिया राजगढ़ सरपंच, चमन चीता, सलीम खान, कुलदीप, महेन्द्र सेन, श्याम लाल सेन, भागचन्द, मुकेश, महेश गुर्जर, आदि मौजूद रहे।
शान्ति पूर्ण भरेगा छठ का मेला: उपखण्ड अधिकारी
अंशुल आमेरिया उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद ने बताया कि चेत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान 27 मार्च को भरने वाले छठ मेले का आयोजन शान्तिपूर्ण होगा। छठ मेल में भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी । छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विश्वास दिलाया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment