सेवा निवृति पर झडवासा विधालय मे वरिष्ठ शिक्षक को दी अश्रुपूरित विदाई

सेवा निवृति पर झडवासा विधालय मे वरिष्ठ शिक्षक को दी अश्रुपूरित विदाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा निवृति पर शिक्षक को अश्रुपूरित विदाई दी ।
सोमवार को झड़वासा में करीब तीन दशक से कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक महेश कच्छवा को सेवा निवृति पर अश्रुपूरित विदाई दी गईं।
इस अवसर विद्यालय परिवार व एसएमसी व एसडीएमसी द्वारा महेश कच्छवा को उपहार भेंट दे कर सम्मानित किया।
विदाई की इस बेला पर प्रधानाचार्य कौशल्या यादव और विद्यालय स्टॉफ ने संयुक्त रूप से बताया की महेश कच्छवा इस विद्यालय की एक नेक, सरल, सहज, कर्तव्य निष्ठ, मधुर व्यवहार की मूर्ति रही है। जिन्होंने पढ़ाने के साथ साथ विद्यालय के अन्य प्रभार भी बखूबी निभाए और एक अच्छे भामाशाह बनकर भी इस विद्यालय के लिए उदाहरण बने ।
इस अवसर पर पूरा स्टॉफ भावुक हो गया व महेश कच्छवा से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने भी विदाई के इस मौक़े पर अपने आंसू नहीँ रोक सके। इस अवसर पर सरपंच भवरसिंह राठौड़ , प्रधानाचार्य व एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया। साथ ही सरकार की योजना के तहत टेबलेट प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा दिनेश गुर्जर व दिशा कंवर मे से दिनेश गुर्जर का माल्यार्पण कर सम्मान किया । इस मौके पर सरपंच भंवर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद वर्मा, पूर्व सरपंच शम्भू लाल , पूर्व केन्द्राध्यक्ष सज्जन मल वर्मा, मांगीलाल जाट, शिवराज जाट सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम संचालन व्याख्याता हेमराज मेघवंशी व पूजा सिंघल नें किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment