सिद्धमुख-नोहर सिंचाई परियोजना के ग्रुप सी में पानी चोरी रोकने के लिए टीमें गठित

सिद्धमुख-नोहर सिंचाई परियोजना के ग्रुप सी में पानी चोरी रोकने के लिए टीमें गठित
-नियामत जमाला-
भादरा, 29 नवंबर/ क्षेत्र की सिद्धमुख -नोहर सिंचाई परियोजना में ग्रुप सी में 28 नवंबर से 6 दिसंबर 2021 तक नहरों पर पानी चोरी रोकने लिए जिला कलैक्टर और सिंचाई विभाग द्वारा टीमें गठित की गई है। जिसमे जल संसाधन विभाग द्वारा 12 टीम दिन – रात गश्त करेगी तथा 9 सुपरवाइजरी टीम जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी होंगे भी नहरों पर दिन रात गश्त करेंगे। सहायक अभियंता तिलोक चंद टाक ने बताया कि वर्तमान में नोहर क्षेत्र के लिए रेगुलेशन चल रहा है । जिसमे सिद्धमुख फीडर पर आरडी 0से 64 तक कुल 3 टीम 24 घंटे गश्त कर रही है। रासलाना वितरिका को गश्त के लिए तीन चरणों में बांटा गया है।जिसमे एक समय में एक गश्त दल 0 से 16, दूसरा गश्त दल 16से 34 तथा तृतीय दल 34 किलोमीटर से 55 किलोमीटर तक कुल 9 टीमें दिन रात गश्त कर रासलना वितरिका की टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। सभी गश्ती दलों में 2 का पुलिस जाब्ता व राजस्व विभाग से गिरदावर भी साथ रहेंगे । पानी चोरी पकड़े जाने पर हल्का पटवारी द्वारा आबपाशी करवाकर तुरंत सिंचाई थाना नोहर में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। फोटो-कनिष्ठ अभियंता पुलिस जाब्ता के साथ नहर पर गश्त करने दौरान

Author: admin

Comments (0)
Add Comment