अजमेर में CBEO कार्यालय की मांग, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षकों ने अजमेर शहर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय की स्वीकृति की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि दो विधानसभा क्षेत्रों वाला अजमेर शहर राजस्थान का एकमात्र क्षेत्र है जहां CBEO कार्यालय नहीं है, जिससे शिक्षा विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने मांग की कि जल्द CBEO कार्यालय स्थापित कर शिक्षकों व विद्यार्थियों को राहत दी जाए।

Author: admin