तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण उपरांत ही लेवल प्रथम के चयनित शिक्षकों की नियुक्ति करने कि शिक्षक संघ ने मांग की!
=मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
गुलाबपुरा राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के पश्चात ही लेवल प्रथम के शिक्षकों की नियुक्ति करने की राज्य सरकार से मांग की है ।
शिक्षक संघ शेखावत जिला संरक्षक एवं शिक्षक नेता सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि राज्य में लंबे समय से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने से शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है ।स्थानांतरण के अभाव में लंबे समय से शिक्षक अपने परिवार के सानिध्य में रहकर राजकीय दायित्व का निर्वहन करने का इंतजार कर रहे हैं वहीं राज्य सरकार लेवल प्रथम के शिक्षकों की नियुक्ति शुक्रिया शुरू करने जा रही है।
जिलाध्यक्ष गोपाल लाल कुमावत ने राज्य सरकार से मांग की है रीट परीक्षा से चयनित लेवल प्रथम के शिक्षकों की नियुक्ति से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाए। जिससे वर्तमान में सभी रिक्त पदों पर स्थानांतरण का अवसर प्रदान किया जाए। जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके। संगठन ने महात्मा गांधी विद्यालय में अधिशेष शिक्षकों एवं स्टाफिंग पैटर्न से अधिशेष शिक्षकों एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण उपरांत रिक्त पदों पर ही रीट परीक्षा लेवल प्रथम में चयनित शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।