बनेवडा की तीन स्कूलों के अध्यापक 2 साल से डेपूटेशन पर अन्य स्कूलों में दे रहे है सेवा
ग्रामीणों को भनक लगने से उपजा आक्रोश
बनेवडा संघर्ष समिति ने लगाया कार्यवाहक संस्था प्रधान पर जानकारी नही देने का आरोप
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बाघसुरी के बनेवड़ा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका सुलोचना बाटड को 2 साल से केकडी स्कूल में डेपुटेशन लगे होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त हो गया| वही बनेवडा की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक अध्यापिका व बनेवडा के चबुतरिया की राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को बाघसुरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे व्यवस्थार्थ लगे होने की जानकारी भी मिली हैं इससे नाराज ग्रामीणों व बनेवडा संघर्ष समिति के सदस्यो ने बनेवड़ा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर मंगलवार को बाघसुरी स्कूल के पीईईओ सुभाष मीणा को ज्ञापन सौंपा । वही संघर्ष समिति के सदस्यो ने पुन सभी अध्यापको को डेपुटेशन से हटाकर बनेवडा स्कूलों में लगाने की मांग करते हुए डाक द्वारा जिला कलेक्टर अजमेर व जिला शिक्षा अधिकारी को भी सभी व्यवस्थार्थ लगे अध्यापक /अध्यापिका को बनेवडा मे लगाने को लेकर पत्र भेजकर शीघ्र कार्यवॎही की मांग की है । वही बनेवडा संघर्ष समिति को ज्ञापन सौपने के दौरान जब यह पता चला की एक अध्यापिका और एक अध्यापक को भी बाघसूरी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाया गया है तो संघर्ष समिति का गुस्सा फूट पड़ा । संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि जब बच्चों की नींव ही कमजोर कर दोगे तो बड़ी स्कूलों में बच्चे कैसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कैसे अच्छे अंक ला पाएंगे और कैसा उनका भविष्य होगा । संघर्ष समिति के सदस्यो ने जानकारी देते हुऐ बताया कि केकड़ी में लगी हुई व्यवस्थार्थ अध्यापिका को जल्द से जल्द बनेवडा में नहीं लगाया गया तो संघर्ष समिति जल्दी बड़ा आंदोलन करेगी और टेंट लगाकर बनेवड़ा स्कूल के बाहर धरने पर बैठेगी। वही स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल के तालाबंदी करने की चेतावनी भी प्रशासन को दी । वही ग्रामीणों ने बताया कि जब मुख्य विषय सांईस मेथ्स के अध्यापको को ही अन्यत्र लगा देंगे तो बच्चे कैसै अच्छा प्रर्दशन कर पाऐंगे । वही बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर संघर्ष समिति में जबरदस्त आक्रोश है।
संघर्ष समिति करेगी आंदोलन
संघर्ष समिति ने यह ऐलान किया है कि जल्दी ही एक मीटिंग करके आगामी रूपरेखा बनाकर आंदोलन को धार दी जाएगी । बनेवडा के स्कूलों की विभिन्न मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी । बनेवड़ा की सरकारी स्कूल में पहले से ही अध्यापको की कमी होने व उसमे भी एक को डेपुटेशन पर लगाने से स्कूल में 5 अध्यापक मे से 4 का ही स्टाफ है । वही वर्तमान में भी गांव के एक ओर अध्यापक व अध्यापिका को व्यवस्थार्थ बाघसूरी स्कूल मे लगे होने से ग्रामीणों व संघर्ष समिति मे गहरा आक्रोश व्याप्त हैं । वही संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुऐ बताया कि स्कूल की बाउंड्रीवाल भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से स्कूल मे आवारा पशु विचरण करते है । तथा स्कूल में कई वर्षों से हेडपंप भी नहीं है , जिससे बच्चों के पीने के पानी की समस्या बनी रहती है । वही बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर अब बनेवडा संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है ।
कार्यवाहक संस्थाप्रधान पर लगाया जानकारी नही देने का आरोप
बनेवडा संघर्ष समिति ने बनेवडा स्कूल के कार्यवाहक संस्था प्रधान त्रिलोक रोल्या पर 2 साल से बनेवडा से डेपुटेशन पर केकडी स्कूल मे लगी अध्यापिका सुलोचना बाटड की जानकारी नही देने का आरोप लगाया है । जिस पर कार्यवाहक संस्था प्रधान रोल्या ने बताया कि पुर्व मे पीईईओ सुभाष मीणा को मिटिग मे सरपंच के लेटर पेड पर लिखकर सूचना दी थी और अध्यापिका सुलोचना बाटड को डीईओ के द्वारा आनलाईन केकडी लगाया गया है । जिसकी जानकारी एसएमसी सदस्य मांगी लाल व चन्द्रा गुर्जर को भी दी गई है।
इस दौरान मौके पर संघर्ष समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह गुमान , देवराज , निक्की , कालू गिरी , देवीलाल , शैतान सिंह , भागचंद , शिवा लोहार आदि उपस्थित थे ।