देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी विधालय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं शिक्षक श्री डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिवस 5 सितंबर के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महात्मा गांधी अग्रेजी विधालय के प्रधानाचार्य अनिल गोयल, अनिल कुमार जैन , केशर सिंह, सुल्तान खोकर , पवन कुमार, सुशील कपूर , आशीष दाधीच ,श्रीमती आयरिस मेसी, श्रीमती प्रार्थना अग्रवाल ,श्रीमती उर्वशी तंवर, कुमारी कमला शर्मा, श्रीमती गायत्री शर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने उल्लास पूर्वक शिक्षक दिवस मनाया। जिसमे छात्र और छात्राएं शिक्षक बने एवं अपने शिक्षकों का माल्यार्पण कर तिलक,रोली बांधकर और मुंह मीठा करा करके सम्मान किया। इस अवसर पर प्रेरक प्रसंग सुनाए गए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे भी शिक्षक दिवस बडे हर्ष मे उल्लास मनाया गया । छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के तिलक लगा मोली मोली बांधकर श्री फल भेट किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment