रेसला की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर हुई चर्चा
-नियामत जमाला-
भादरा,20 अक्टूबर / रेसला उपशाखा भादरा की आम सभा की बैठक बुधवार को रेसला ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप बिजारणिया की अध्यक्षता में गांधी पार्क भादरा में आयोजित की गई। जिसमें स्थानांतरण से प्रताड़ित व्याख्याताओं, पुरानी पैंशन व्यवस्था बहाल करने, जिला कार्यकारिणी चुनाव, आरजीएचएस योजना, नोशनल लाभ, प्रधानाचार्य डीपीसी, सदस्यता अभियान आदि पर चर्चा की गई। बैठक में मनोहर लाल मीणा, भूप सिंह नोखवाल, दीपचंद चौधरी,सुल्तान सिंह, रमेश राजेरा, राकेश चौधरी ,मनदीप बेनीवाल ,ओम प्रकाश सुड्डा,शिवकुमार, देवीलाल, इकबाल,सुभाष चंद्र,शेखर चौहान, राकेश चौधरी मौजूद थे।