उदयपुर के निकट नींद की झपकी आने से टेलर अन्य टेलर से टकराया

उदयपुर के निकट नींद की झपकी आने से टेलर अन्य टेलर से टकराया

दुर्घटना मे देरांठू का टेलर चालक हुआ घायल

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम का टेलर चालक नोरत (25) पुत्र शकंर जाट टेलर लेकर बुधवार की रात्रि को बम्बई से नसीराबाद आ रहा था । सुबह 4 बजे के करीब उदयपुर पार करते ही नींद की झपकी आ जाने से रोड पर खडे अन्य 14 चक्का गाडी से टकरा गया । जिससे डाईवर नोरत के दोनो पैर फेक्चर हो गए । वही गाडी मे बैठा सैकण्ड डाईवर कराटी निवासी के सिर मे 16 टांके आये । जिनका उदयपुर के अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद नोरत को भीलवाड़ा रेफर किया गया । दुर्घटना मे टेलर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment