के आर क्लासेज नसीराबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । के आर क्लासेज नसीराबाद और एस एन पब्लिक स्कूल एवं होस्टल नसीराबाद के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम के आर क्लासेज के होनहार विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं बोर्ड 2024 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं ,उन सभी को मुख्य अतिथि सुरेंद्र साहू वरिष्ठ अध्यापक राजकीय विद्यालय झड़वासा ने सभी विद्यार्थियो को माला पहना और मुंह मीठा करा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
के आर क्लासेज के डायरेक्टर कानाराम चौधरी ने बताया की के आर क्लासेज का रिजल्ट 100% रहा है । गत सत्र में कुल 67 विद्यार्थी अध्यनरत रहे । जिसमें से 58 विद्यार्थियों को फर्स्ट डिवीजन 60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं । कार्यक्रम में एस एन पब्लिक स्कूल एवं होस्टल नसीराबाद के डायरेक्टर व मैनेजर सिद्धार्थ आनंद शर्मा ने विद्यार्थियों को Achivement सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया व शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह नेताजी स्कूल के सामने, सब्जी मंडी ,तांगा स्टैंड के पास स्थित के आर क्लासेज परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में रोशन चौधरी , कैलाश चौधरी, संजय सोनी और कक्षा 9 से कक्षा 12 के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियो का प्रतिभा सम्मान समारोह सफल रहा।