इस योजना का उठाये लाभ,1000 रुपये तक मिलेगी सहायता

पालनहार योजना की सम्पूर्ण जानकारी से उठाये लाभ

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत

जयपुर- पालनहार योजना राजस्थान का शुभारम्भ राज्य सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चो व दिव्यांग माता/पिता की संतान को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनाथ बच्चो को या जिनके माता पिता मर गए है उन अनाथ बच्चो के पालन-पोषण, शिक्षा आदि की व्‍यवस्‍था संस्‍थागत नहीं की जाएगी बल्कि समाज के भीतर ही बालक-बालिकाओं के निकटतम रिश्‍तेदार/परिचित व्‍यक्ति के परिवार में करने के लिए इच्‍छुक व्‍यक्ति को पालनहार बनाकर राज्‍य की ओर से पारिवारिक माहौल में शिक्षा, भोजन, वस्‍त्र एवं अन्‍य आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएगी!

पालनहार योजना 2022 में दी जाने वाली अनुदान राशि-

इस योजना के तहत हर अनाथ बच्चे एवं पात्र बच्चे को 5 वर्ष की आयु तक 500 रूपये धनराशि प्रतिमाह प्रदान की जाएगी
स्कूल में दाखिला लेने के बाद से 18 वर्ष के होने तक 1,000 रूपये हर माह दिए जायेंगे।
और बच्चो को उनके कपड़ो, जूते इत्यादि के लिए 2,000 रूपये प्रतिवर्ष अलग से दिए जायेंगे।

पालनहार योजना राजस्थान का मुख्य उद्देश्य –
अनाथ बच्चों के पालन पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के माध्यम से 5 वर्ष तक की आयु के अनाथ बच्चों को ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है एवं स्कूल में प्रवेश होने के बाद 18 वर्ष की आयु तक ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रतिमाह प्रदान की जाती है।

इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चे सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उनको अपने खर्च के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत ₹2000 की राशि प्रतिवर्ष सभी पात्र बच्चों को प्रदान की जाती है। जिससे कि वह अपने वस्त्र, स्वेटर, जूते आदि खरीद सकें।

राजस्थान पालनहर योजना 2022 के लाभ तथा विशेषताएं निम्न प्रकार से है-
पालनहार योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
जिसमें 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को ₹500 प्रति माह एवं स्कूल में प्रवेश लेने के बाद 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों को प्रतिमाह ₹1000 की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।

इसके अलावा ₹2000 प्रति वर्ष की धनराशि कपड़े, स्वेटर, जूते आदि खरीदने के लिए प्रदान की जाती है
इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाता है।
इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चे सशक्त एवं आत्मनिर्भर भर बनेंगे।
उन्हें अपने खर्च के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
इस योजना के अंतर्गत आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
आवेदन करवाने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

पालनहार योजना राजस्थान 2022 की पात्रता-

इस योजना के तहत आवेदक राजस्थन के स्थायी निवासी होने चाहिए ।
पालनहार परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऐसे अनाथ बच्‍चों को 2 वर्ष की आयु में आंगनबाड़ी केन्‍द्र पर तथा 6 वर्ष की आयु में स्‍कूल भेजना अनिवार्य है।
श्रेणी वार आवश्यक दस्तावेज़
अनाथ बच्चे – माता पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी
मृत्यु दंड /आजीवन कारावास प्राप्त माता पिता के बच्चे – दण्डादेश की प्रति
निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा महिला के तीन बच्चे – विधवा पेंशन भुगतान आदेश की प्रति
पुनर्विवाह विधवा माता के बच्चे – पुनर्विवाह के प्रमाण पत्र की प्रति
अच् आई वी/ एड्स पीड़ित माता /पिता के बच्चे – ए आर टी सेंटर द्वारा जारी ए आर डी डायरी /ग्रीन कार्ड की कॉपी
कुष्ठ रोग से पीड़ित माता /पिता के बच्चे – सक्षम बोर्ड द्वारा जारी किये गए चिकित्सा प्रमाण पत्र की प्रति
नाता जाने वाली माता के तीन बच्चे – नाता गए हुए एक वर्ष से अधिक समय होएं का प्रमाण पत्र
विशेष योग्यजन माता /पिता के बच्चे – 40 %या अधिक निशक्तता के प्रमाण की प्रति
तलाकशुदा /परित्यक्ता महिला के बच्चे – तलाकशुदा परित्यक्ता पेंशन भुगतान आदेश की प्रति

राजस्थान पालनहार योजना में पात्र बच्चो की लिस्ट-

अनाथ बच्‍चे
न्‍यायिक प्रक्रिया से मृत्‍यु दण्‍ड/ आजीवन कारावास प्राप्‍त माता-पिता की संतान
निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माता की अधिकतम तीन संताने
नाता जाने वाली माता की अधिकतम तीन संताने
पुर्नविवाहित विधवा माता की संतान
एड्स पीडित माता/पिता की संतान
कुष्‍ठ रोग से पीडित माता/पिता की संतान
विकलांग माता/पिता की संतान
तलाकशुदा/परित्‍यक्‍ता महिला की संतान

पालनहार के आवेदन के लिए अति आवश्यक दस्तावेज़-

  1. पालनहार का आधार कार्ड
  2. भामाशाह कार्ड
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. राशन कार्ड
  5. पहचान पत्र
  6. बच्चे का आंगनबाड़ी में पंजीकरण का प्रमाण पत्र / विद्यालय में अध्यनरत होने का प्रमाण-पत्र
  7. बच्चे का आधार कार्ड
  8. मोबाइल नंबर
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
Author: admin

Palan har
Comments (0)
Add Comment