प्रदेश के अलवर में कन्यादान रॉल मॉडल से जुड़े युवा सुसंस्कार के प्रतीक–केजी कौशिक

प्रदेश के अलवर में कन्यादान रॉल मॉडल से जुड़े युवा सुसंस्कार के प्रतीक–केजी कौशिक

अलवर मुंडावर संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत।

नेक कमाई समूह की ओर से सागर रिसोर्टस में आयोजित कन्यादान कार्यक्रम में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कन्यादान कार्यक्रम में युवा सबसे अधिक जुड़े हैं जो समाज में सुसंस्कार के प्रतीक है। साथ ही औद्योगिक विकास हेतु समस्त मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य अतिथि राजीव अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ अपराध बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अलवर जिले ने कन्यादान जैसे पुनीत कार्यों की अनुकरणीय शुरूआत की है। वे इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी सभी जिलों में सांझा करेंगे और इसमें औद्योगिक समूहों को आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस शादी में कन्यादान का आवश्यक घरेलू सामान, ज्वैलरी,एलईडी सहित घर का सारा सामान और कपड़े, सूट, साडिय़ां और लहंगे प्रदान किए।

कार्यक्रम संयोजक प्रमेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी यादव, कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा राजू पहलवान, समाजसेवी दौलत राम हजरती, अजय आनंद गोयल , सौरभ कालरा और गुरप्रीत सिंह ने विचार व्यकत किए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा, आरडी अग्रवाल, विनय सिंघल, वेद प्रकाश सिंघल, विधि विशेषज्ञ प्रो. मुकेश मीणा, मनीष दुरेजा, धीरज जैन , अभिषेक तनेजा, आरके काजला, ललित बेनीवाल, प्रो. सत्यभान यादव,विष्णु अटोलिया और बबली शर्मा आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम में संरक्षक मीना तनेजा ने समूह की गतिविधियां बताई। मंच संचालन सौरभ कालरा ने किया। मत्स्य विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार जताया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment