झड़वासा विद्यालय में एसयूपीडब्लू शिविर समापन पर भामाशाह द्वारा जरूरतमन्द विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किऐ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

झड़वासा विद्यालय में एसयूपीडब्लू शिविर समापन पर भामाशाह द्वारा जरूरतमन्द विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किऐ

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एसयूपीडब्लू शिविर समापन पर बच्चों ने बनाई खूबसूरत रंगोली और भामाशाह द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण किये।
झड़वासा सीनियर विद्यालय की प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की शनिवार को विद्यालय में कक्षा 9 से 10 तक का पांच व कक्षा 6 से 8 तक का तीन दिवसीय एसयूपीडब्लू शिविर का समापन हुआ । जिसमें विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान, पौधों के गमलों को कलर, आत्मरक्षा प्रक्षिक्षण, खूबसूरत रंगोली, मेहंदी मांडणा और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रतियोगिता की गई। इस अवसर पर झड़वासा के ही शिवराज मोटिस जो कभी इसी विद्यालय में होनहार विद्यार्थी रहे तथा वर्तमान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग गुलाबपुरा में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत है । इनके द्वारा ठिठुरती सर्दी में ठुठरते कक्षा 1 से 4 तक के 32 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये ।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जगदीश मोटिस और वरिष्ठ शिक्षक महेश कच्छावा भी उपस्थित थे। प्रधाचार्य यादव ने भामाशाह शिवराज मोटिस का आभार प्रकट किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment