स्व. राजेन्द्र गुरुजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को बांटी स्वेटर
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
सोडावास 20 जनवरी ।,,,,, जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखकर समाज को धर्मपथ की ओर अग्रसर करने वाले गुरुजी स्व. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा (अध्यापक) की द्वीतीय पुण्यतिथि पर एडवोकेट जितेंद्र कुमार शर्मा की ओर से गुरुवार को ग्राम सोहन की ढाणी की राजकीय उच्य प्राथमिक विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं को स्वेटर व जूते वितरित किये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता हुकम चंद शर्मा, अध्यक्षता महंत शम्भूदास महाराज ने की।इस अवसर पर मुरारी लाल सोनी पूर्व सरपंच, मातादीन गुवारिया पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा हरसौरा, रामचंद्र गुर्जर प्रधानाध्यापक, संदीप दीक्षित एडवोकेट, महेश शर्मा, जयराम गुर्जर अध्यापक, पुरुषोत्तम लम्बड़दार, बाबूलाल शर्मा पंच, सत्येंद्र दीक्षित मैनेजर, राकेश छिलवाल व विधालय के सभी अध्यापक-अध्यापिका सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।