झडवासा हाइवे पर संदिग्ध बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पिछले कई दिनों से पडी
गस्ती पुलिस की नही पड़ी नजर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे के हाइवे 48 पर लगभग 7-8 दिनों से एक लावारिस बिना नम्बर की लाल कलर की विक्रम मोटरसाइकिल विनायक पेट्रोल पम्प के पास खड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7-8 दिनों पहले दो लोग जो अपने आपको भीलवाड़ा के बता रहे थे जो की पेट्रोल पम्प पर आए व रात्रि विश्राम के कहा तो पेट्रोल पंप वालो ने उनको मना कर दिया ।
उसके पश्चात वो अपनी मोटरसाइकिल को हाइवे पर पेट्रोल पम्प के रास्ते पर छोड़कर चले गए । जिनका आज दिन तक कोई पता नही है।
इसी तरह पिछले 7-8 दिनों से इस संदिग्ध मोटरसाइकिल पर ना तो हाइवे पेट्रोलिंग की और ना ही पुलिस गश्त की अब तक कोई नजर गई है । जबकि ऐसी संदिग्ध चीजों से कई बार बुरी घटनाओं का अंदेशा भी छुपा हुआ भी हो सकता है । मामले की पुलिस प्रशासन तहकीकात करे ।