शराब पीकर जान जोखिम में डालने वाले कर्मचारी को किया निलंबित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । डिस्कॉम के सराधना उपखंड के अधीन मांगलियावास जीएसएस पर ड्यूटी के दौरान शराब पिये हुए पाए जाने पर बिजली कर्मचारी मदन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सहायक अभियंता शेखावत ने बताया कि मांगलियावास जीएसएस पर आकस्मिक जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मदन सिंह शराब के नशे में धुत पाया गया। ड्यूटी के दौरान विद्युत कर्मचारी का यह कृत्य न केवल स्वयं के लिये बल्कि अन्य साथी कर्मचारियों के लिये भी बहुत खतरनाक साबित हो सकता था। हाल ही में डिस्कॉम द्वारा सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था जिसमें विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा के सम्बंध में जागरूकता लाने व कुशल कार्य प्रणाली के बारे में समझाया गया था । जबकि इसके उलट कर्मचारी द्वारा की गई इस लापरवाही को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी को तुरन्त निलंबित करके मुख्यालय जवाजा किया गया है व जाँच के आदेश दिए हैं।