एक दिन में 220 नए मेंबर बनाकर सूरत परिषद ने रचा इतिहास

एक दिन में 220 नए मेंबर बनाकर सूरत परिषद ने रचा इतिहास

तेरापंथ युवक परिषद, सूरत ने एक ही दिन में 220 नए मेंबर बनाकर इतिहास रचा । वैसे तो तेयुप सूरत को विश्व की सबसे बड़ी परिषद होने का मुकाम पहले ही हासिल कर चुकी है। ।अब एक ही दिन में 220 नए मेंबर बनाकर संगठन ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
सेवा प्रभारी पंकजजी सेखानी और उनकी टीम ने मिलकर तेयुप सूरत के चतुर्थ कार्यकारणी मीटिंग में 173 फॉर्म सूरत परिषद के प्रबंधन मंडल को दिए। पूर्व अध्यक्ष और ABTYP राष्ट्रीय सत्कार प्रभारी प्रकाशजी छाजेड़ ने पूरी टीम द्वारा संगठन के इस बेजोड़ कार्य की प्रशंशा की और पूरे सदन भी ओम अर्हम की ध्वनि से इनके कार्य की सराहना की।
तेरापंथ युवक परिषद सूरत अध्यक्ष श्री गौतम जी बाफना ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें इतने सशक्त कर्मठ और जागरूक कार्यकर्ताओं की टीम प्राप्त हुई है। जो सदैव धर्म संघ के हर कार्य में जागरूकता के साथ अपनी सहभागिता दर्ज करवाते हैं चाहे वह सेवा का कार्य हो संस्कार का कार्य हो या संगठन का कार्य हो।
गौतम जी बाफना ने सभी कार्यकारणी सदस्यो से संगठन यात्रा और सार संभाल यात्रा में बढ़चड़कर भाग लेने तथा 2023 मे अक्षय तृतीया पर अधिक से अधिक वर्षीतप हो उसके लिए भी हमें प्रत्येक तेरापंथी परिवार के घर जाकर वर्षीतप के लिए संकल्प पत्र भरवाने के लिए भी सदस्यों से आह्वान किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment