भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद का संपर्क से समर्थन कार्यक्रम संपन्न
25 जून को काला दिवस के रुप मे मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल द्वारा रविवार को संपर्क से समर्थन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम मे भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि 25 जून भारतीय अध्याय का वो काला दिवस है जिसे भुलाया नही जा सकता है । जिस में लाखों लोग पीड़ित रहे उन यातनाओं को याद कर दहल जाते है । जब इस के विरोध मे उतरे राजैनतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के हजारों कार्यकर्ताओ को जेल में ठूस कर यातनाएं दी गई । इसे भुलाया नही जा सकता है। जब काग्रेस के बढे बोल नेता भारत के लोकतंत्र को कमजोर होने की बात करते है तो वो क्यो भूल जाते है 25जून 1975 को देश के लोकतंत्र को छलनी करते हुए देश पर आपातकाल थोपा था।आपातकाल की काली_कहानी बार-बार याद किए जाने की दरकार है ताकि हमें स्मरण रहे कि लोकतांत्रिक परंपराओं के कितने दुष्परिणाम होते हैं।
इस देश मे तानाशाही,परिवारवाद व तुष्टिकरण का कोई स्थान नही है।
इसका मुखर विरोध करने वाले सभी राष्ट्रभक्तों को कोटि-कोटि वंदन।
भूतड़ा ने सम्पर्क से समर्थन महा अभियान में नसीराबाद के व्यापरियो से मिलकर मोदी के 9 वर्ष की उपलब्धियो की पुस्तकें भेट की।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष महेश मेहरा , दिनेश बोहरा , सुशील जैन , नेमीचंद खींची , हाजी फैज मोहम्मद गांधी , सलीम भाई भोजपुरिया , विश्वजीत सिंधी , तित्रोक डाबी , रामनारायण महेश्वरी , हेमराज डाबी , अनिल वर्मा , सुरेश सांखला , नरेंद्र सांखला , निहालचंद बड़जात्या , शानू शर्मा , राजेश खींची , प्रकाश शर्मा , अब्दुल मजीद कुरेशी , गोपाल यादव आदि उपस्थित थे ।