मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद नगर पालिका द्वारा निर्मित अम्बेडकर भवन व हाई मास्ट लाइट सहित रोडवेज बस स्टेंड पर किया, सुलभ शौचालय का हुआ लोकार्पण
अजमेर । नसीराबाद प्रशासन द्वारा हाऊसिंग बोर्ड के नगरपालिका क्षेत्र में निर्मित अम्बेडकर भवन तथा नगरपालिका कालोनी के मुख्य द्वार पर लगाई गयी हाई मास्ट लाइट के साथ ही रोडवेज बस स्टेशन पर निर्मित सुलभ शौचालय का गुरुवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर एवं नगरपालिका चेयरमैन शारदा मित्तल वाल गोमा द्वारा लोकार्पण किया गया।
सर्व प्रथम गुरुवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर तथा नगरपालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने नगरपालिका क्षेत्र में निर्मित अम्बेडकर भवन का लोकार्पण किया। उसके बाद नगरपालिका कालोनी के मुख्य द्वार पर लगाई गई हाई मास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर युवा नेता अशोक गुर्जर , मोहम्मद हुसेन खान , गुल मोहम्मद , इरफान खान , पार्षद पवन तंवर , छगन लाल जाट , प्रशांत मेहरा , बिट्टू मेहरा , महेश, भगवान दास तेलानी , एडवोकेट राजेश गोमा , धर्मेंद्र यादव , नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भगवान सिंह परमार , जेईएन राम करन शर्मा , आकाश गुस्सर , कमल मालव , राम अवतार , बाबा ध्यान दास तथा हरीश गोमा के साथ ही रोडवेज स्टेशन प्रभारी भी उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका की तरफ से अतिथियों का साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया । नगरपालिका द्वारा गुरुवार को किए गए लोकार्पण कार्यक्रम के साथ ही नगरपालिका क्षेत्र मे सामुदायिक भवन की कमी और हाई मास्ट लाइट की कमी पूरी हुई । वहीं अर्से से नसीराबाद बस स्टेशन पर व्याप्त सुलभ शौचालय की कमी भी पूरी हो जाने से नगर वासियों और यात्रीयो ने हर्ष व्यक्त किया है।