सुहागिन महिलाओं ने दशामाता का व्रत कर पिपल की पूजा कर कथा सुनी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले मे सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को दशामाता का व्रत कर कथा सुनी । वही देरांठु कस्बे मे महिलाएं सुबह समूह मे बस स्टेंड स्थित बगीची बालाजी मन्दिर पहुंची । वहाँ सभी महिलाओं ने पीपल की पूजा कर दशामाता की कथा सुनी । उसके पश्चात दशामाता की पीले धागे की बेल गले मे पहन घर परिवार व देश मे अमन चैन व सुख समृद्धि की कामना दशामाता से करी । इस पर्व पर सभी सुहागिन महिलाओं ने दशामाता का व्रत किया ।