जिला प्रमुख के पदभार ग्रहण को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

जिला प्रमुख के पदभार ग्रहण को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कवर पलाड़ा के पदभार ग्रहण को को सफल एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिस्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन जवाहर रंगमंच अजमेर में जिला परिषद परिवार द्वारा हर्षोउल्लास से मनाया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह गुढा, पंचायती राज एवं सैनिक कल्याण मंत्री, राजस्थान सरकार जयपुर मंचासिन रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीनबन्धु चौधरी, रामस्वरूप लाम्बा विधायक नसीराबाद, महेन्द्र सिंह रलावता, कांग्रेस प्रत्याक्षी विधानसभा क्षेत्र उत्तर, गोपाल बाहेती पूर्व विधायक, उप जिला प्रमुख हगामी लाल, जिला परिषद सदस्य पुखराज पहाड़िया, दिलीप पचार, श्रीमती परमेश्वरी देवी, श्रीमती पांची, श्रीमती अमृता सिंह, राजेन्द्र प्रसाद बागड़ी, श्रीमती रूकमा देवी, कैलाशचन्द्र तरडिया, दिनेश कुमार टांक, श्रीमती काली देवी, श्रीमती संजु देवी, श्रीमती कान्ता देवी श्रीमती मीरा कंवर, सीताराम, श्रीमती इन्दिरा, श्रीमती सुरज्ञान, नाथूलाल नूवाद, जगदीश चौधरी, गणेश लाल, श्रीमती सुमन कंवर, श्रीमती गोरली उर्फ गोरा देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती किरण रायपुरिया, श्रवण सिंह, श्रीलाल तंवर, रामचन्द्र थाकण, प्रधान किशनगढ, सम्पत जैन प्रधान भिनाय, दिनेश नायक, प्रधान पीसागंन, नन्दाराम चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य, जितेंन्द्र सिंह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं जिले के समस्त सरपंचगण व जनप्रतिनिधिगण सहित सभी ने गर्मजोशी के साथ सम्मेलन में भाग लिया । सभी ने श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर व समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा का साफा, शाल, माला व बुके भेट कर शुंभकामनाए प्रेषित की। सम्मेलन में जिला परिषद अजमेर एवं अधिनस्थ विभाग के अधिकारी डॉ गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, प्रफुल्ल चौबीसा, अतिरिक्त निदेशक समाज कल्याण विभाग, श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, भगवती प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, द्वितीय प्रारम्भिक शिक्षा, सहायक अभियन्ता धारू सिंह चौहान, वरिष्ठ लेखाधिकारी, जिला परिषद, श्रीमती आरती यादव, अति. निदेषक (कृषि), कबीर अख्तर, अधिषासी अभियंता (नरेगा), जिला परिषद, हरीष वरनजानी, अधिषासी अभियन्ता (निर्माण), श्रीमती मंजु शिवनानी, सांख्यिकी निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग, डॉ. के.के.सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सम्पत सिंह जोधा अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, मधुसूदन रतनू, सम्पत गोदारा, ताराचन्द, सुधीर कुमार पाठक, दिलीप जादवानी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी पधारे व उपस्थित अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, विकास अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संध, शिक्षक संघ राष्ट्रीय व जिले के समस्त ब्लाको से पधारे जनप्रतिनिधिगण व आमजन ने माला व साफा पहनाकर शुभकामनाए प्रेषित की।
कार्यक्रमः- जिले के त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन की शुरूवात राजेन्द्र सिंह गुढा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, राजस्थान सरकार, श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख एवं भंवर सिंह पलाडा, समाजसेवी एवं अतिथियों ने मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर
की गई। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् 25 द्विव्यागो को व्हील चेयर वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अध्यक्ष एवं अतिथियो द्वारा मृतक आश्रित पुष्पेन्द्र यादव पुत्र स्व. कैलाश चन्द यादव को वाहन चालक एवं गीता कुमारी पत्नी स्व. मुकेश बागोटिया को कनिष्ठ सहायक के पद पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस पश्चात् जिला परिषद अजमेर एवं अधीनस्थ विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण समाजसेवा क्षेत्र में नन्दाराम थाकण, सुरेश मेहरा, संयुक्त सचिव श्री भगवान महावीर विकलांग समिति शाखा अजमेर, प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग , विजय सिंह, विकास अधिकारी, अजमेर ग्रामीण, देवेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधानाध्यापक, रामविलास जागिड, प्रधानाध्यापक, राकेश कटारा, प्रधानाध्यापक, शिवराज चौधरी, ग्रामविकास अधिकारी, ग्राम दौराई, हंसराज, अति. प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग अजमेर, डा हर्षा खोरवाल, एपिडेमियोलोजिस्ट, नन्दकिशोर, वरिष्ठ सहायक, जिला परिषद , राजेश आचार्य, कनिष्ठ सहायक, सांवरा मेट ग्राम नागोला, भागचन्द बैरवा मेट, ग्राम पाटन को अतिथिगण द्वारा प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनान्तर्गत शौचालय प्रोत्साहन राशि लाभार्थी भंवरी देवी, कालू राम, शिव सिंह, उगमासिंह रावत, मनसूख, चान्द बैग, तैयब अली, सदीक बैग व फिरोज को वितरित की गई एवं समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजना में लाभार्थीयों को एक लाख राशि के चैक भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दैनन्दिनी एवं जिला प्रमुख के निर्देशन में जिला परिषद व अधीनस्थ विभागो द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यो की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
उद्धबोधनः- सर्वप्रथम डॉ गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा स्वागत व अतिथि परिचय कर जिला प्रमुख के निर्देशन में जिला प्रमुख द्वारा किये गये कार्यो व उपलब्धियों का सक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।उद्धबोधन की कडी में राजेन्द्र सिंह गुढा, पंचायतीराज मंत्री, ने अपने उद्धबोधन में श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर व भंवर सिंह पलाडा समाजसेवी को बधाई देते हुऐ उनके द्वारा किये गये कार्याे को समस्त राजस्थान की जिला परिषद एवं जनप्रतिनिधियों के लिए उदाहरण बताया। जिला प्रमुख की साप्ताहिक जनसुनवाई व गरीब को गणेश मानकर किये गये कार्य व पार्टी पालिटिक्स में न पडकर सभी जिला परिषद सदस्यों व समस्त जिले के जनप्रतिनिधियों को एक समान भाव से देखने के भाव व कार्यो की सराहना की व यह भी कहां की आपके कार्यशेली के कारण ही आपको पूर्व में भी राष्टीय स्तर पर प्रथम जिला प्रमुख का खिताब दिया गया था । और आप ही उस खिताब के काबिल भी थे । और आज भी है। आपकी कार्यशेली सदैव मानव हितेषी व कल्याणकारी रही है। जिसका परिणाम प्रत्यक्ष यहा उपस्थित हजारो की तादात में जनता है । जो सदैव आपके सहयोग व आर्शी वाद के लिए आपके साथ खडी रहती है। अन्तिम उद्धबोधन मे जिला प्रमुख के सफल कार्यकाल व आगामी कार्यकाल भी सफल हो की शुभकामनाए प्रेषित की।
श्रीमती सुशील कंवर पलाडा व समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा द्वारा अपने उद्धबोधन में सर्वप्रथम मंत्री व उपस्थित अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण, जनप्रतिनिधिगण व जिले के हर कोने से पधारे आमजन का स्वागत किया व आभार प्रकट किया। पलाडा दम्पति ने बतलाया की उनकी घोषणानुसार प्राप्त सम्पूर्ण वेतन गरीब कन्या व अनाथ कन्या के विवाह हेतु कन्यादान स्वरूप दिया जा रहा है । व इसके अलावा भी हमारे द्वारा यही प्रयास रहता है कि हमारे पास आया हुआ व्यक्ति खाली हाथ नहीं जाये। पलाडा दम्पति ने बताया की पूरे राजस्थान में पूर्व में भी जब जिला प्रमुख बने तो जिला प्रमुख आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया । जिसमें समस्त विभागों के अधिकारीयो को लेकर ग्रामीणो की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता था । उसके बाद विधायक बनने पर विधायक आपके द्वार कार्यक्रम चलाया और आज जिला प्रमुख बनने के पश्चात् से प्रत्येक बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें करीब 550 प्रकरणों पर तत्काल ही कार्यवाही करते हुऐ अधिकारीयों को निर्देशित कर दिया गया है । व अधिकांश प्रकरण को तत्काल ही निस्तारित कर दिये गये है । इसी प्रकार जिला प्रमुख को प्राप्त राशि में से सभी जिला परिषद सदस्यों को बिना पार्टी पालिटिक्स के व समान भाव से देखते हुऐ करीब 7 करोड रू की 350 स्वीकृतिया जारी कर दी गई है। पलाडा दम्पति ने कहां यहां पर सभी को समानभाव से व निष्पक्ष होकर कार्यो का बटवारा किया जाता है । किसी प्रकार का प्रलोभन चाहे व धन का हो या अन्य नहीं किया जाता है । साथ ही जिस दिन से जिला प्रमुख ने पदभार ग्रहण किया है उसी दिन से सभी अधिकारीयों व कर्मचारीयों को निर्देशित कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार का भष्टाचार जिला परिषद में न किया जाये। और कहां की न हम रिश्वत लेते है और न ही लेने देंगे। हम दोनो हीं सेवा के लिए राजनीति में आये है गरीब को गणेश मानकर सेवा करते है । और करते रहेंगें । हमारे घर व जिला परिषद के दरवाजे सदैव गरीब व आमजन के लिए खुले है। अन्तिम व्यक्तव्य में पलाडा दम्पति ने कहां की हमारा कार्य हम सदैव ईमानदारी व लग्न के साथ करेेंगें व गरीब असहाय जनता की सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगें।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment