प्रशासन गांवों के संग अभियान का रहा सफल आयोजन

भारत कुमार शर्मा
संवाददाता थानागाजी

प्रशासन गांवों के संग अभियान का रहा सफल आयोजन
……………………………………….. नारायणपुर के ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां में आज प्रशासन गांवों के संग अभियान का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सरपंच भागीरथ सैनी ने एसडीएम रेणु मीणा का माला एवं शाल ओढाकर कर स्वागत किया गया। अभियान में 22 विभागों के अधिकारयों नें लोगों के हितों के कार्यों को पूरा किया। जिसमें सड़क , नल ,बिजली , पानी ,बाल श्रम ,समाज कल्याण ,चिकित्सा सहित अनेक विभागों नें भाग लिया। शिविर में 22 आवाशीय पट्टे ,तीन द्विव्यांग प्रमाण पत्र एवं अनेक कार्य सामा सामाजिक कार्य किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment