मुन्सरी में दलित परिवार से मारपीट के प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग का ज्ञापन सौंपा

मुन्सरी में दलित परिवार से मारपीट के प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग का ज्ञापन सौंपा
-नियामत जमाला-
भादरा, 23 नवंबर /स्थानीय अम्बेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष शीशपाल सिंह आर्य के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंप कर मुन्सरी गांव में दलित परिवार के साथ रास्ता के विवाद में मार पीट तथा महिलाओं को भी चोट पहुंचाने के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ -साथ ही यह भी मांग की गई कि दलितों पर होने वाले अत्याचारों को रोका जाए।ज्ञापन सौंपते समय बलवान सिंह महेरड़ा पूर्व सरपंच, ओम सुड्डा,सुभाष जास्ट तथा मैनपाल इंदलिया मौजूद थे।
फोटो- उपखंड कार्यालय कार्मिक को ज्ञापन सौंपते अम्बेडक नवयुवक संघ के कार्यकर्ता

Author: admin

Comments (0)
Add Comment