उपखंड अधिकारी आमेरिया ने किया नसीराबाद मे लगे महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण

उपखंड अधिकारी आमेरिया ने किया नसीराबाद मे लगे महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार द्बारा चलाये जा रहे महंगाई राहत शिविर के तहत नसीराबाद मे चल रहे राहत शिविर का गुरुवार को नसीराबाद उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया द्वारा तीनों महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी द्वारा तीनों शिविरों में सही बैठक व्यवस्था करने व ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने व जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उन्हें गारंटी कार्ड वितरीत करने के दिशा निर्देश अधिशासी अधिकारी को प्रदान किए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment