श्रीनगर पंचायत समिति मे उपखंड स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित

श्रीनगर पंचायत समिति मे उपखंड स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित

30 प्रकरण आए सामने

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्रीनगर पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया की अध्यक्षता मे जनसुनवाई आयोजित हुई । जिससे 30 प्रकरण सामने आये । जिसमे से कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । जनसुनवाई मे विभागीय प्रशासन अधिकारी मौजूद रहे । जिसमे विकास अधिकारी भंवरलाल चारण , नायब तहसीलदार रूप नारायण यादव , सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर कुमावत , रोहित दास रणवा , सहायक खंड अधिकारी आशीष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान
उपखंड अधिकारी अंशुल अमेरिया ने बताया कि चिरंजीव योजना मे फ्री मे जोडा जाता है । इस योजना मे जुडने वाले लोगों से 850 रुपए वसूले जा रहे हैं । इन पर सख्त कार्रवाई के लिए उपखण्ड अधिकारी ने दिशा निर्देश जारी किऐ ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment