उपखण्ड अधिकारी यादव ने किया नसीराबाद क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

उपखण्ड अधिकारी यादव ने किया नसीराबाद क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद देवीलाल यादव ने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया । जिसके अंतर्गत सी एच ओ श्रीनगर, पीएचसी ढाल , सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद ,अन्नपूर्णा रसोई बस स्टैंड एवं हाउसिंग बोर्ड वह नसीराबाद बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया गया । जिसके अंतर्गत सी एच ओ श्रीनगर में वक्त निरीक्षण चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपस्थित नहीं थे । इस बारे में बीसीएमओ श्रीनगर को सूचित किया गया, पी एच सी ढाल पर प्रातः 9:50 पर ताला लगा पाया गया । इसके बारे में बीसीएमओ श्रीनगर एवं सी एम एच ओ अजमेर को सूचित कर दिया गया है। जिसमे आवश्यक कार्रवाई की जावेगी । नसीराबाद सामान्य चिकित्सालय में कुछ वार्ड में कूलर एवं ऐसी खराब पाए गए जिन्हें शाम तक रिपेयर कराए जाने के निर्देश दिए गए । श्री अन्नपूर्णा रसोई बस स्टैंड एवं हाउसिंग बोर्ड पर व्यवस्थाओं के संबंध में ईओ नगर पालिका नसीराबाद को आवश्यक निर्देश दिए गए । नसीराबाद बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने हेतु उचित सुविधा कराए जाने के संबंध में चीफ मैनेजर रोडवेज अजमेर से वार्ता की गई ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment