उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद ने किया बाघसुरी का दौरा, निरीक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों को जारी किए नोटिस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बाघसूरी का दौरा किया गया । यादव प्रातः लगभग पौने 11 बजे ग्राम पंचायत आई टी सेन्टर पर पहुंचे । जहां ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ लिपिक, उपस्थित नहीं मिले । जिस पर उपखण्ड अधिकारी यादव ने अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी किया । निरीक्षण में कृषि पर्यवेक्षक भी उपस्थित नहीं मिले । जिसकी जानकारी करने पर उनके द्वारा फील्ड में उपस्थित होना अवगत कराया गया । यादव ने पशु चिकित्सालय, स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाघसूरी का भी दौरा किया। जिसमें स्वास्थ्य केन्द्र एवं विद्यालय में सामान्यतया व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई ।