उपखण्ड अधिकारी चंदेलिया ने उप जिला अस्पताल भादरा का औचक निरीक्षण कर दिए व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक निर्देश
-नियामत -जमाला-
भादरा, 7 मई : उपखण्ड अधिकारी ओम प्रकाश चन्देलिया ने मंगलवार को उप जिला अस्पताल भादरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम व आईसीयू की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई लेकिन कुछ व्यवस्थाओं का अभाव भी पाया गया। जिसमें सामान्य वार्ड में कूलर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली तथा वार्ड में लगे पंखे भी खराब पाए गए। अस्पताल का अतिरिक्त सामान वार्ड में रखा मिला। जिसे स्टोर में रखवाए जाने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा वार्डो में कुछ खिड़कियों पर पर्दों का अभाव पाया गया। आपातकालीन सुविधाओं के लिए बने कमरे में बेड की स्थिति काफी खराब पाई गई। उपखण्ड अधिकारी चंदेलिया ने सभी समस्याओं को अतिशीघ्र दूर करने के लिए उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ.सतवीर बेनीवाल को निर्देश दिए तथा इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए लू-ताप रिजर्व रूम की व्यवस्था की गई है, में ए.सी. व कूलर की व्यवस्था की गई है। अस्पताल परिसर के बाहर की तरफ बनी नालियों में पानी ठहरने के कारण मच्छर पनप रहे है। जिनसे होने वाली मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए नालियों की तुरंत साफ – सफाई व पानी की निकासी तथा अस्पताल परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय में साफ-सफाई हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका भादरा को निर्देशित किया गया।
फोटो- 07 उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते उपखण्ड अधिकारी चंदेलिया