श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर के विधार्थियों ने देशभक्ति गान प्रतियोगिता मे दिखाया उत्साह

श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर के विधार्थियों ने देशभक्ति गान प्रतियोगिता मे दिखाया उत्साह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त नसीराबाद छावनी मे 1875 की क्रान्ति थीम पर उपखंड स्तर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला मे आज दूसरे दिन श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय देरांठू मार्ग नसीराबाद में देशभक्ति समूहगान एवं एकल गान प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र बैरवा के अनुसार जिला कलेक्टर एवं एसडीएम के आदेशों पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नसीराबाद छावनी में 1857 की क्रांति कार्यक्रम में समूहगान व एकलगान प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में शहर के 6 स्कूलों के 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में जिला कलेक्टर की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक रामविलास जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे । विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष घीसालाल गुर्जर ने अतिथियों को तिलक लगाकर व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता देरांठू सरपंच विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मेजर कमलेश स्कूल के व्याख्याता चन्द्रशेखर पुरोहित, राजकीय व्यापारिक सीनियर स्कूल की व्याख्याता पूजा सिंहल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरांठू से व्याख्याता सुनिता धवन रहे।
समूहगान प्रतियोगिता मे केन्द्रीय विद्यालय ने प्रथम स्थान एवं श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार एकल गान मे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद ने प्रथम और केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक रामविलास जांगिड़ ने भी कविता प्रस्तुत कर जीवन में निरंतर चलते रहने का संदेश दिया। मंच संचालन सुश्री आरती शर्मा ने किया कार्यक्रम के अंत में श्री मेजर कमलेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता चंद्रशेखर पुरोहित ने परिणाम की घोषणा की।
कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नालंदा से मुरारी लाल वर्मा , निरंजन स्वरूप कुर्डिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा से रणजीत सिंह , केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद से श्रीमती भारती सोनी , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानी खेड़ा से श्रीमती सुनीता आचार्य , राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद से प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment