रासलाना में व्याख्याता के स्थानान्तरण के विरोध में विद्यार्थियों का आंदोलन व सरपंच का अनशन जारी

रासलाना में व्याख्याता के स्थानान्तरण के विरोध में विद्यार्थियों का आंदोलन व सरपंच का अनशन जारी
-नियामत जमाला –
भादरा, 9अक्टूबर / क्षेत्र के गांव रासलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हिन्दी व्याख्याता ओमप्रकाश ढाका के स्थानान्तरण के विरोध में विद्यालय के विद्यार्थियों का विद्यालय पर तालाबंदी के साथ आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा हैं वहीं व्याख्याता का स्थानान्तरण रद्द करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत रासलाना के सरपंच भीमसिंह फड़ोलिया का बेमियादी अनशन भी शनिवार को पांचवें दिन जारी रहा है।
शनिवार को भादरा तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक व सीडीईओ हनुमानगढ ने भी रासलाना पहुंच कर वार्ता कर विद्यालय का ताला खोलने का कहा है किन्तु आंदोलनरत बच्चों व अन्य ग्रामीणों ने ताला खोलने से इंकार करते हुए उन्हे आंदोलन जारी रखने के फैसले से अवगत कराया है। रासलाना के विद्यालय के भीतरी द्वार के आगे अनशन कर रहे सरपंच फड़ोलिया ने आज प्रशासन द्वारा उनको विद्यालय परिसर में बैठे होने की कहने के बाद वे विद्यालय के मुख्य द्वार के आगे आकर अनशन पर बैठ गए हैं। उनके अनशन स्थल पर आज भी घेऊ अस्पताल की मैडीकल टीम ने भी उनकी मैडीकल जांच की है। सरपंच के अनुसार वे शरीर में कुछ कमजोरी महसूस कर रहे है। आज भी तेजपाल बेनीवाल, विकेन्द्र शेखावत, रामकुमार लाखोटिया, दौलतसिंह ढाका, बजरंग ढाका, सन्तलाल सहारण, दरियासिंह वानर, सोनू खान, कादर खां, निसार खां, रामजीलाल ढाका, चन्द्रपाल ढाका, सुरेश गुर्जर,मुकेश गुर्जर,संजीव गुर्जर,हनुमान राजपूत, प्रवीण धींधवाल, नरेन्द्र पूनियां, अजय गिल व मालाराम ढाका सहित अनेक ग्रामीण सरपंच के अनशन स्थल पर मौजूद थे वहीं विद्यालय के अंदर के गेट पर तालाबंदी कर आज भी गेट के आगे विद्यार्थी मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment