संस्कारवान शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े विद्यार्थी:-गोदारा
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
फागलिया:- गंगासरा ग्राम पंचायत स्थित राजस्व ग्राम बाँधनिया स्थित मिडिल स्कूल में गुरुवार को विद्यालय वार्षिकोत्सव,आठवी कक्षा विदाई समारोह व भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ ।
पीईईओ हनुमान राम गोदारा ने विद्यार्थियों को संस्कारवान शिक्षा प्राप्त कर परिवार व समाज का नाम रोशन करने सहित निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया ।
मुख्य वक्ता शिक्षक संघ के जिलाउपाध्यक्ष ईश्वर सिंह गंगासरा ने विदा होने वाले विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा अनवरत जारी रखने की बात कहते हुए बताया कि बचपन में सीखा गया ज्ञान स्थायी होता हैं,अनुशासन विद्यार्थी का अमूल्य गहना है,
शिक्षाविद किसान नेता जगराम मांजू ने बताया कि मनुष्य जीवन अनमोल है हम अच्छे कार्य करके जीवन को सँवारे व समय का अच्छे कार्य मे सदुपयोग करके अपना नाम रोशन करें ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरखाराम मांजू ने विद्यार्थियो को कठोर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हुए उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय के प्रति समर्पित होंने की बात कही ।
अनुज विद्यार्थियों ने अग्रज भाइयों को गुड़ व गुलाल के साथ तिलक लगाकर विदा किया ।
कार्यक्रम में जगाराम भील,केशाराम,सुखराम,गंगाराम, दिनेश शर्मा,पूनमचंद सियाक, जयकिशन खिचड़, श्रीराम मांजू,अक्षय सिंह राठौड़, ओमप्रकाश मांजू, रविकुमार, हंसराज पारीक, गुलसन डजाराम गर्ग,दिनेश सिंह गुर्जर , विरेन्द्र सुथार सहित कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
संस्था प्रधान गणपत राम नामा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के सफल आयोजन पर धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकाश सैनी ने किया।