मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल एवं विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनीषा जौहरी (प्रधानाचार्य, संस्कृति स्कूल, अजमेर) एवं विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार कौशिक, डॉ. भगवान सहाय शर्मा, पदमा चौहान, ईश्वर शर्मा आदि द्वारा बाबूजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने राजस्थान महिला कल्याण मंडल की स्थापना, उसके संघर्षपूर्ण सफर और संस्था के कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मनीषा जौहरी ने अपने विचार व्यक्त किये व बताया कि शिक्षा प्रदान करने से एक अलग ही संतुष्टी का अनुभव होता है, एक शिक्षक को प्रतिबद्धता से अपना कार्य करना चाहिये तथा बच्चों के लिए क्या सही है क्या गलत है इसका चयन करते हुए उन्हें शिक्षा प्रदान करें।
कार्यक्रम की शुरूआत महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण की रैली से हुई जिसमे सागर कॉलेज व मीनू स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम-चाचियावास में जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर होने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियो ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर विशेष शिक्षा के केशव प्रजापती, द्वितीय संजना, तृतीय नारायण व्यास रहे। विजेता रहे सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुश्री गंगा (अतिथि, कालबेलिया नृत्यांगना) द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई सागर कॉलेज एवं मीनू स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुति दी गई । राष्ट्रीय स्तर पर खेल मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मीनू स्कूल के विद्यार्थी गुंजन, हर्षिता, उर्मी, आर्श को मनीषा जौहरी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे क्षमा आर. कौशिक द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया उन्होनें कहा कि बालिकाओं कि शिक्षा व कौशल विकास पर जोर दिया जाना चाहिये जिससे उन्हे उच्चतर स्तर प्राप्त हो व स्वयं आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम में प्रियंका मेघवाल, मयंक रंगा, सोनू राजपूत, लक्ष्मण सिंह चौहान, विक्रान्त बोयत, ईश्वर शर्मा, मंजू शर्मा, वंदना सिंह, सरोज शर्मा, करूणा शर्मा, बरखा गहलोत, विवेक कुमार, आदि उपस्थित थे ।