सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल द्वारा स्टूडेंट मैराथन का आयोजन किया गया

सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल द्वारा स्टूडेंट मैराथन का आयोजन किया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल द्बारा स्टुडेंट मैराथन का आयोजन किया गया । इस मैराथन में सरस्वती बाल निकेतन संस्था की तीनों शाखाए सरस्वती प्राइवेट आई॰टी॰आई , सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल और सरस्वती बाल निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभी विद्यार्थियो ने भाग लिया। मैराथन का आयोजन महान भारतीय गणितज्ञ –श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर उन्हे याद करते हुये रखा गया । मैराथन का नारा – ‘रन फॉर इन्फ़िनिटि’ रखा गया। मैराथन सरदार पटेल गार्डन नसीराबाद (डाक बंगला) से शुरू होकर नेहरू गार्डन(श्री नवलराम जी बगीची ) तक रखी गयी थी । मैराथन का उद्येश्य विद्यार्थियो को गणित व विज्ञान के क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा रुचि बढ़ाना है । मैराथन की शुरुआत मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक व वर्तमान पी सी सी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गयी ।
इस मैराथन का आयोजन  संस्था अध्यक्ष श्रीमति सम्पत यादव व सचिव हिमांशु यादव के निर्देशानुसार किया गया । जिसका सफल संचालन प्राचार्य श्रीमति अर्चना यादव व मैनेजर सिद्धार्थ आनंद शर्मा द्वारा किया गया ।शिक्षिका निधि मिश्र ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंचन किया । साथ ही सरस्वती बाल निकेतन संस्था के सभी शिक्षकगण व अन्य स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा । मैराथन
का आयोजन सफल रहा।    

Author: admin

Comments (0)
Add Comment