जूडो प्रतियोगिता में प्रथम आने पर छात्र अंकित का किया स्वागत व सम्मान

जूडो प्रतियोगिता में प्रथम आने पर छात्र अंकित का किया स्वागत व सम्मान
-नियामत जमाला-
भादरा, 7 दिसंबर /उप तहसील छानी बड़ी स्थित चंदूराम सुथार मेमोरियल महाविद्यालय के छात्र अंकित सुथार का, इंटर कॉलेज यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिताओं में जूडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छानीबड़ी में महाविद्यालय में मंगलवार को माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया गया। अंकित सुथार का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी हुआ है। अंकित अब कानपुर में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बीकानेर यूनिवर्सिटी की तरफ से भाग लेगा। छात्र अंकित के स्वागत व सम्मान के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा. बलवंत बेनीवाल ने अंकित को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को खेल के महत्व के बारे में बताया।डायरेक्टर निर्मल सुथार ने भी शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर व्याख्याता बलजीत पारीक,पवन कुमार शर्मा, मुजीब भाटी, राजेश मारोठिया, पूजा, ममता,कृष्णकुमार, प्रत्यूष सुथार, लिपिक पुरुषोत्तम आदि भी मौजूद थे।
फोटो- छात्र अंकित का स्वागत व सम्मान करते

Author: admin

Comments (0)
Add Comment