छात्रा व समाजसेवी को लम्बोरिया स्मृति सम्मान से किया सम्मानित

छात्रा व समाजसेवी को लम्बोरिया स्मृति सम्मान से किया सम्मानित
-नियामत जमाला-
भादरा, 2 अक्टूबर/भिरानी के होनहार छात्र स्व.विक्रमसिंह लम्बोरियां की स्मृति में उनके परिजनों दादी नाथीदेवी व अन्य द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मान की कड़ी में शनिवार को आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में गांव भिरानी में कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा पूजा सुपुत्री ईश्वर पूनियां को 5100 रूपये नकद, शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं समाजसेवी अजीत बेनीवाल को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र,मदन लम्बोरिया, अंकिता, रोशनी व नेहा आदि मौजूद थे।इस दौरान राजेन्द्र व मदन लम्बोरिया ने पिता स्व.निहालसिंह लम्बोरिया की पुण्यतिथि पर 22 दिसंबर 2021 को गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण करने की घोषणा भी की। विदित रहे कि लम्बोरिया परिवार स्व.छात्र विक्रम लम्बोरिया की स्मृति में 2013 से लगातार हर वर्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम करते आ रहे है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment