मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
प्रदेश की 379 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को नए साल में मिलेंगे 4 हजार शिक्षक
अजमेर । नए साल में प्रदेश के 379 राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को 4 हजार शिक्षक मिलेंगे। इनमें 346 विद्यालय ब्लॉक स्तर पर हाल ही में प्रारंभ किए गए है । जबकि 33 विद्यालय ऐसे हैं । जहां पर इसी वर्ष से प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया गया है। करीब एक महीने पहले शिक्षा निदेशालय के आदेश से यह साक्षात्कार सीडीईओ, डीईओ और अन्य शिक्षा अधिकारयों की ओर से लिए गए थे।
साक्षात्कार के बाद चयनित शिक्षकों के नामों की सूची निदेशालय भेज दिए गए थे । करीब एक महीने बाद भी निदेशालय की ओर से चयनित शिक्षकों के आदेश जारी नहीं होने के कारण शिक्षकों को सूचियों के जारी होने का इंतजार है। शिक्षा निदेशालय की मंशा है कि यदि अभी आदेश जारी किए जाते है तो इससे अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं प्रभावित होंगी। ^अभी स्कूलों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। यह परीक्षाएं बाधित नहीं हो, इसलिए अभी महात्मा गांधी विद्यालयों के शिक्षकों की सूचियां जारी नहीं की जा रही हैं। परीक्षा के बाद यह सूचियां जारी कर दी जाएंगी ।