मेघवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष दईया का किया सम्मान

मेघवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष दईया का किया सम्मान
-नियामत जमाला-
भादरा,12 दिसंबर / गांव बरवाली के वार्ड नंबर एक में अध्यापक राजाराम बाणिया की अध्यक्षता में रविवार को राजस्थान मेघवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल दईया का शॉल ओढा कर और माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर दईया ने कहा कि मेघवाल समाज को एकजुट हो कर समाज में व्याप्त अज्ञानता, भेदभाव और आडंबरों को मिटाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष धर्मपाल राठी,पंच राजूराम,राजू दईया,अध्यापक श्रीचंद ढिल, महावीर ढिल,मनीष चलिया, जगदीश बाणिया, कालूराम ढिल , दयाराम दिलेर आदि मौजूद थे। अपने स्वागत व सम्मान पर दईया ने सभी का आभार व्यक्त किया। फोटो- दईया के सम्मान दौरान मौजूद ग्रामीण

Author: admin

Comments (0)
Add Comment