बासक बाबा धाम पर जाट समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजा राम मील का किया भव्य स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जाट समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजा राम मील जयपुर से विजय नगर जाते समय नेशनल हाईवे 48 पर स्थित होटल डीलक्स पर पहुंचने पर क्षेत्र से आए जाट समाज बंधु एवं पंच पटेलों ने गाजे बाजे से स्वागत किया। होटल डीलक्स से समाज बंधुओं ने प्रदेशाध्यक्ष को गाजे बाजे के साथ कोटा रोड स्थित बासक बाबा वीर तेजाजी नाडा मंदिर पर पहुंचे । जहाँ प्रदेशाध्यक्ष ने वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किए। वही बासक बाबा धाम के उपासक रणजीत महाराज सहित समाज के पंच पटेलों ने प्रदेशाध्यक्ष को 51 किलों की माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ आए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जीतरवाल, अरविंद रौलानिया मुकेश चौधरी,हरिराम चौधरी का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने क्षेत्रीय समाज बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 मार्च को जयपुर में लगने वाले जाट समाज के महा कुंभ मेंले में अधिक संख्या में आने का निमंत्रण दिया। इसी दौरान बाबा के उपासक रणजीत महाराज ने एक बस निशुल्क भिजवाने की बात कही । वहीं एडवोकेट हंसराज चौधरी ने दों गाड़ी निशुल्क भिजवाने के लिए कहा। इस मौके पर सनोद सरपंच श्योकरण जाट, भाग चंद जाट सनोद, शैतान बाबा सनोद, सापन्दा सरपंच राम सिंह, तिहारी सरपंच सुखपाल जाट, शिवराज भुवाल झड़वासा, पूर्व सरपंच भंवर लाल भूकर नांदला, एडवोकेट सुखदेव नांदला, गंगा राम नांदला, मांगी लाल झड़वासा, अशोक जैलवाल नसीराबाद, अमरा अकोदिया लोहरवाड़ा, रतन जाट मंगरी, विश्राम ज्याणी, गोपाल फड़ोलिया चाट, हगाम जाट भटियाणी, पूसा गुज़र लवेरा, सुखवीर रणवा रामबाड़ी, नोरत मल दिलवाड़ी, समाज सेवी जीवराज लोहरवाड़ा, प्रधान बारोड़िया बुबानिया, सुमंत हरड़ू बड़ला, आंनद वैष्णव, कालूराम धांधा, नंद राम जाट, पोखर मल जाट, विनोद धांधा, शिवकरण चौधरी, करण चौधरी, जय सिंह चौधरी डीलक्स होटल वाले, मुकेश जाट, राकेश जाट आवड़ा, जय राम जाट, अवतार जाट देरांठू, महेंद्र बुरी मोती पुरा, भागचंद रावत,रामधन जाट देरांठू, एडवोकेट रवि चौधरी , बाबा के कमेटी अध्यक्ष मूरली गुर्जर, सचिव सुभाष सोनी, टोनी सोनी, हरि प्रजापत, प्रदीप, भैरु सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए पंच पटेल मौजूद रहे।