राजलदेसर गौशाला में अल्प प्रवास पर रुके भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के फैसले को लेकर गौ ग्राम संघ ने ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में विस्तार से इस फैसले के संदर्भ में समस्त बातें जो गौशालाओं के लिए भारी परेशानी का कारण है उनको समझाया ।
प्रदेश अध्यक्ष को निवेदन किया कि, एनजीटी के निर्णय के बाद अब प्रदेश में कोई नई गौशाला का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता साथ ही जो स्थापित को गौशालाए उनके संचालन को लेकर भी अनेकों कठिनाइयों आने वाली है।
अतः आपसे निवेदन है कि केंद्र सरकार के समक्ष कानूनन उचित पक्ष राजस्थान प्रदेश की गौशालाओं का रखें।
सतीश जी पूनिया ने आश्वासन दिया कि मैं प्रदेश अध्यक्ष के नाते एवं व्यक्तिगत के रूप से इस समस्या का कानूनी हल निकालने का प्रयास करूंगा ।
इस अवसर पर श्री राजलदे सर गौशाला के पदाधिकारी श्रीनाथ नगर गौशाला के पदाधिकारी रतनगढ़ पिंजरापोल के अंजनी जी चोटिया में देवकी जी सोनी बिनादेसर गौशाला के पदाधिकारी सहित अनेकों गौ भक्त उपस्थित थे।