श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे प्रान्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे प्रान्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय परिसर मे प्रान्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ । संपन्न हुई प्रतियोगिता का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित श्रीमती विमला शर्मा द्वारा करके किया गया । जिसमे जुडो कराटे, शतरंज, योगासन आदि खेलकूद प्रतियोगिता मे चित्तौड प्रान्त से कोटा, बांसवाडा, बूंदी, झालावाड व अजमेर जिले से भैया बहिनो ने भाग लिया। समापन समारोह मे विजेता व उपविजेता टीम को गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। समारोह के मुख्य वक्ता जिला सचिव (विद्या भारती संस्थान अजमेर) संजय शर्मा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। खेलकूद प्रतियोगिता जिला खेल प्रभारी बलवीर सिंह रावत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment