श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे मनाया खेल दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को खेल दिवस समारोह आयोजित किया गया । जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खेल दिवस पर अध्यापको द्वारा छात्रो को कबड्डी, खो-खो का खेल खिलाया साथ ही ऊंची कूद,लम्बी कूद करवायी।जिसमे भैया बहिनो ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।खेल दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद बैरवा सहित सभी अध्यापक गण उपस्थित थे।