मोड़ी में नागेश्वर बाबा की धूणी पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

मोड़ी में नागेश्वर बाबा की धूणी पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । मकर सक्रांति के पर्व पर शनिवार को ग्राम पंचायत मोड़ी में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया।
सरपंच शंकरलाल चौधरी ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से गांव में सभी के सहयोग से आध्यात्मिक धार्मिक सत्संग का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी ग्रामवासी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं एवं नागेश्वर बाबा की धूनी पर दर्शन लाभ करते हैं।
आध्यात्मिक सत्संग में मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा , विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह रावत , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी उपस्थित थे। इस अवसर पर
नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने सभी ग्राम वासियों को मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहां की धर्म की जड़ सदा हरी होती है । इस प्रकार के आयोजन से गांव में सुख शांति बनी रहती है, वहीं जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह रावत ने सभी ग्राम वासियों को इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद आभार प्रकट किया और कहा कि धार्मिक आयोजन से एकता जैसा माहौल बन जाता है । वही ग्राम वासियों की मांग पर बालाजी मंदिर पर श्रवण सिंह रावत ने जिला परिषद मद से खुला चबूतरा बनाने की घोषणा की ।
भाजपा श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी द्वारा भी सभी ग्राम वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा , जिला पंचायत सदस्य सरवन सिंह रावत , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी , लवेरा सरपंच शंकर सिंह चौधरी , श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , मंडल मंत्री पूर्ण सिंह राजपुरोहित , रामदेव चौधरी, महेंद्र जाट , सुखदेव चौधरी , हेमराज जाट , हरिराम चौधरी , शंकर चौधरी , रामलाल चौधरी , शौकीन जाट एवं सभी वार्ड पंच आसपास के सभी ग्रामवासी मातृशक्ति उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment