दिलवाड़ा हाईवे के निकट माहेश्वरी लाजिस्टिक्स आफिस के वर्कशॉप में ड्राईवरो का फ्री चेकअप कर चश्मे किए वितरित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवाड़ा पुलिया के निकट स्थित माहेश्वरी लाजिस्टिक्स आफिस के वर्कशॉप में मंगलवार को ड्राईवरो हेतू लगायें गये निशुल्क स्वास्थ्य फ्री हेल्थ कैंप शिविर में 87 ड्राइवरों के आंखों व अन्य जांच कर मुफ्त दवाईयां दी व चश्मे वितरित किए। ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अमित कुमार ने बताया कि शिविर में डा धर्मेंद्र विश्नोई, डा जीतेन्द्र नर्सिंग, कैलाश विश्नोई नर्सिंग व मोहित कुमार जांगिड़ ने सेवाएं प्रदान की । शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक लगाया गया।

Author: admin