भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर लोहरवाड़ा पर नवरात्रि मे होगे विशेष कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा लोहरवाड़ा रोड पर स्थित मां वैष्णवी देवी मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि व नव संवत्सर पर्व विधि-विधान पूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाऐगा। मन्दिर पुजारी पंडित अरुण कुमार गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि कार्यक्रम के तहत 20 मार्च को मां जगदंबा का विशेष अभिषेक , दोपहर 12:15 बजे ज्योतिष विद पंडित कैलाश चंद शर्मा के सानिध्य में किया जाएगा व साय 8:15 बजे मां जगदंबा को नवरात्रि का निमंत्रण दिया जाएगा। वही 22 मार्च नवरात्रि के प्रथम दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। दुर्गा सप्तशती के संपुटित पाठ व मां जगदम्बा की विशेष पूजा अर्चना पंडित सुनील कुमार पारीक, महावीर कैरोट, अनिल शास्त्री व विद्वानों पंडित द्वारा यह कार्यक्रम संपूर्ण किया जाएगा। 28 मार्च सप्तमी तिथि पर मां वैष्णवी देवी को छप्पन पकवान का भोग लगाया जाएगा। 29 मार्च अष्टमी तिथि पर दोपहर 12:15 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ व हवन होगा। रात्रि 8:30 बजे महाआरती व रात्रि जागरण विख्यात गायक कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 30 मार्च को प्रातः 10:15 बजे कन्या पूजन व रामनवमी उत्सव मंदिर समिति द्वारा मनाया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम सत्यनारायण चौबे व ज्योतिष वित्त पंडित कैलाश चंद शर्मा के निर्देशानुसार किए जाएंगे।