एस. पी. विशाखा जी जैन का सम्मान तेरापंथ समाज चलथान द्वारा – तेयुप चलथान

एस. पी. विशाखा जी जैन का सम्मान तेरापंथ समाज चलथान द्वारा – तेयुप चलथान

दिनांक 08.04.2022 शाम 6.30 बजे कड़ोदरा जी.आई. डी. सी. पोलिस स्टेशन का चार्ज संभालने पधारे एस. पी. श्रीमति विशाखा जैन का तेरापंथ समाज चलथान द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवम मुलाकात ली गई । तेयुप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने सम्माननीय एस. पी. श्रीमति विशाखा जैन का स्वागत करते हुवे उनके प्रति मंगलकामना प्रेषित की एवम अभातेयुप द्वारा प्रकाशित युवादृष्टि भेंट की गई । तेयुप परामर्शक श्री दिनेश बाबेल द्वारा एस. पी. साहिबा को जैन समाज में आने वाला पर्व प्रभु महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का निमंत्रण भी दिया गया । सम्मान के इस कार्यक्रम में चलथान समाज सेवी वार्करी सांप्रदाय गुजरात चलथाण जय हरी भजनि मंडळ के श्री तात्या भाई , तेरापंथ युवक परिषद चलथान उपाध्यक्ष राकेश दक ,सहमंत्री बिपिन पितलिया ,संगठन प्रभारी दिनेश गांधी उपस्थित रहे । विस्तृत जानकारी तेरापंथ युवक परिषद चलथान के मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment